किन्नौर में भेड़पालक की मौत, हत्या के आरोप में दो साथी गिरफ्तार

21 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर पानवी पुल के पास एक भेड़पालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके साथ मौजूद दो अन्य भेड़पालकों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान रामपुर तहसील के गानवी निवासी 48 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जगदीश दो अन्य भेड़पालकों के साथ वांगतू से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पानवी पुल के पास किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों साथियों ने जगदीश के साथ मारपीट की, जिसमें गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद एक आरोपी भावानगर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नंद लाल (37), निवासी ग्रांगे, किन्नौर और सुनील कुमार (47), निवासी पशाडा, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

किन्नौर के एसपी सुशील कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *