कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी; बोले- कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले व परिवारवाद की गारंटी

Spread the love

कहा- कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती, मोदी ने शाहपुर के चंबी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सरवीन चौधरी के समर्थन में भरी चुनावी हुंकार

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सरवीन चौधरी के समर्थन में चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान मोदी ने जब पहाड़ी कांगड़ी बोली में अपना संबोधन शुरू किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा, “अगले पंज साल कांगड़े दी तरक्की जो लेई करि गल्ल करना आया है मैं। तुसां ने गल करना मिंजो बड़ा अच्छा लगदा है। कांगड़ा आकर सब पुरानी यादें ताजा हो जाती है। यहां शांता कुमार के साथ बहुत काम किया।”  चंबी रैली में मोदी ने शाहपुर के पूर्व विधायक राम रत्न पटाकू, चौधरी विद्या सागर, किशोरी लाल वैद्य व आत्मा राम को भी याद किया और कहा इनके साथ काम करने का मौका उन्हें  मिला है।

पीएम मोदी ने 27 मिनट तक चंबी में जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस ही रही। पीएम ने डबल इंजन सरकार और सिंगल इंजन सरकार के फायदे व नुकसान भी गिनाए। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल के पास डबल इंजन की सरकार होगी तो कई चुनौतियों को पूरा कर सकते हैं।

मोदी ने कहा कि हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हैं। भाजपा ने संकल्‍प पत्र में महिलाओं को खास ख्‍याल रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को हिस्सेदारी देने वाली भाजपा है। रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने वाली भाजपा है। घर-घर शौचालय बनाने वाली भाजपा है। घर-घर बिजली देने वाली भाजपा है घर-घर जल देने वाली भाजपा है। कोरोना के मुश्किल समय में हर गरीब को मुफ्त अनाज देने वाली भाजपा है। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती। कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी। भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो करती है। कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी है, इसीलिए विकास कार्यों को रोकना चाहती है। दोबारा हमें काम दीजिए और हमसे हिसाब मांगिए। हिमाचल में भाजपा की सरकार की वापसी जरूरी है। यदि यहां मेरे अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाउंगा। शिक्षा हो या स्‍वास्‍थ्‍य डबल इंजन से डबल विकास हो रहा है। तीन राज्‍यों को बल्‍क ड्रग पार्क मिले, इनमें एक हिमाचल में बन रहा है। देश की चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस भी हिमाचल को मिली है।

मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल परिवारवाद पर चल रहे हैं। कांग्रेस एक बार सरकार से गई तो वापस नहीं आती। तमिलनाडू में 60 साल से कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों कांग्रेस को आने नहीं दिया। कई राज्यों में तो कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। आप लोगों ने 5 साल पहले कांग्रेस की विदाई की थी, अब दोबारा लौटने नहीं देना है। कांग्रेस के लोग यही सोचते हैं कि अगली बार सरकार तो बननी नही है तो मज़े लो और बस पैसा कमाओ। हम ऐसी राजनीतिक परम्परा बनाना चाहते हैं कि लोग बार-बार मौका दें।

घर-घर जाकर मेरा प्रणाम भेजना
प्रधामंत्री मोदी ने लोगों से पूछा कि मेरी बातें अगले दो दिन घर-घर जाकर बताओगे? उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर कहना है मोदी आये थे समय के अभाव में वो आपके पास तो नही पहुंच पाए लेकर प्रणाम भेजा है। ये डबल इंजन सरकार काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी, आपका आशीर्वाद चाहिए। जब माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल जाता है, उन्‍हें कोई नहीं हिला सकता। हम महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। बेटी के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में अवसर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में जो काम हुए हैं वो सराहनीय हैं। केंद्र की योजनाओं को जयराम ठाकुर ने लागू किया और हिमाचल में भी अपनी नई योजनाएं चलाकर लोगों का भला किया। आज हिमाचल का जन जन भाजपा के साथ खड़ा है।

कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे

अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये लोग कुछ नही करने देंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सिर्फ 15 घर बनाए, जबकि जयराम ठाकुर ने 10 हजार स्वीकृत किए जिसमें 8 हजार बन गए हैं। हमने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की आयु कम कर दी।

‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के नारों के साथ स्‍वागत

गौर रहे को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां से वह सीधे शाहपुर स्थित चंबी मैदान के लिए निकल गए। इस दौरान मंडी पठानकोट हाईवे पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया था। रैली स्‍थल पर पीएम मोदी का लोगों ने मोदी जी को जय श्रीराम के नारों के साथ स्‍वागत किया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व शाहपुर से पार्टी प्रत्‍याशी सरवीन चौधरी ने मोदी को सम्‍मानित किया और  प्रधानमंत्री को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की गई।

2014 से पहले घोटाले वाले देश के नाम से जाना जाता था भारत : कश्‍यप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा 2014 से पहले हमारा देश घोटाले वाला देश के नाम से जाना जाता था। आज आपके नेतृत्व में भारत विश्व भर में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को बताया और कहा कि हम इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *