कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

श्री रेणुकाजी। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में स्नान किया। सुबह सर्वप्रथम संत महात्माओं ने झील में स्नान किया। इसके पश्चात अन्य श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपने इष्ट देवों की आराधना की। स्नान के पश्चात लोगों ने पवित्र रेणुका झील की परिक्रमा की और अनाज का दान किया। इसके पश्चात मंदिरों में पूजा-अर्चना की। रेणुका जी झील में स्नान करने के लिए प्रदेश के लोगों सहित पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

 

बताते चलें कि यहां प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी अपनी माता रेणुका जी से मिलने आते हैं और उन्हें दिया वचन निभाते हैं। इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है। 6 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर रोज हजारों श्रद्धालु पवित्र रेणुका जी झील में डुबकी लगाते हैं लेकिन एकादशी और पूर्णिमा के अवसर पर स्नान को खास महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *