कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में मनाया वीरभद्र सिंह का जन्मदिन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अमित पठानिया,हमीरपुर

23 जून।जिला कांग्रेस हमीरपुर में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस बड़सर ने संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी अस्पताल बड़सर व दो अन्य निजी अस्पतालों ठाकुर नर्सिंग होम और परम अस्पताल मेहरे में मरीजों व तीमारदारों को फल,जूस व मिठाई बांटी गई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह एक ऐसी महान शख्सियत है जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है,उनकी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान है।पूर्व में प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य, विभिन्न बिजली परियोजना के तहत बहुत से विकास कार्यों को अंजाम दिया दिया है। जार ने कहा वीरभद्र सिंह अथक प्रयासों के कारण आज देशभर में प्रदेश को आधुनिक हिमाचल के नाम से जाना जाता है।आज वीरभद्र सिंह का जन्मदिन पूरे प्रदेश ब्लाक स्तर पर मनाया जा रहा है।ब्लॉक कांग्रेस बड़सर ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।इस मौके पर कांग्रेस महासचिव व ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश मिंटू, मनोज डोगरा मनु,वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कुटलैहड़ विधानसभा के प्रभारी कमल पठानिया, सुदर्शन शर्मा, सुरजीत सिंह,कृष्ण कुमार,जुगल किशोर ठाकुर, परमजीत शर्मा, जिला महासचिव विपन मनजीत सिंह,हैप्पी, सोशल मीडिया अध्यक्ष अखिलेश चौधरी,सचिव मनोज शर्मा, अनिल ठाकुर, सौरव शर्मा, अनुपम ,मनीष कुमार ,प्रवीण कुमार, मनोज शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *