गरामोड़ा में कार से 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

26 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बिलासपुर को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने स्वारघाट के गरामोड़ा में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 12.4 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। मामले में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी के एचपीएस अधिकारी शिव चौधरी के अनुसार, एसटीएफ बिलासपुर की टीम ने एएसआई आशु के नेतृत्व में गरामोड़ा स्थित ग्रीन टोल टैक्स के पास नाका लगाया था। इस दौरान कार नंबर HP 55D-5008 को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में एक युवक और युवती सवार थे। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड के नीचे छिपाकर रखा 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप (32) निवासी गांव क्वांत, डाकघर झल्लान, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर और कंचन जसवाल (33) निवासी रक्कड़ कॉलोनी, डाकघर व जिला ऊना के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चिट्टे की खेप को मंडी जिला में सप्लाई करने जा रहे थे।

फिलहाल एसटीएफ दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस खेप के सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *