29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित AIIMS Bilaspur ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई 2026 (शुक्रवार) को गजेटेड अवकाश घोषित किया है। इस दिन संस्थान में नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित ओपीडी विजिट को किसी अन्य तिथि के लिए पुनर्निर्धारित कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
संस्थान की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी, जिससे गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह जानकारी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है, जिसमें आम जनता से सहयोग की अपील भी की गई है।