उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने पुत्र के साथ हुए कांग्रेस में शामिल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

11 अक्तूबर। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री एवं बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य ने अपने पुत्र एवं नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक संजीव के साथ सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस से भाजपा को काफी बड़ा झटका लगा है। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस के दलित विधायक राजकुमार और निर्दलीय विधायक,

प्रीतम पंवार को पार्टी में शामिल कर सनसनी फैला दी थी। अब कांग्रेस के इस राजनीतिक दांव से उत्तराखंड के राजनैतिक फलक की स्थिति बदल गयी है। यशपाल पूर्व में वर्ष 2002 से 2007 तक कांग्रेस सरकार में विधायक निर्वाचित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बने। वर्ष 2007 में वह फिर विधायक निर्वाचित हुए और कैबिनेट मंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *