“आवाज़ ए हिमाचल” अर्पित गुलेरिया को करेगा “शाहपुर गौरव खेल सम्मान 2023” से सम्मानित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। आवाज ए हिमाचल मीडिया” समूह व आवाज़-ए-शाहपुर (मीडिया, इंटरटेनमेंट एंड एडवरटाइजमेंट ग्रुप रजि.) 28 फ़रवरी की शाम होने जा रहे अपने वार्षिक समारोह के पावन मौके पर देश, प्रदेश समाज सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सेवाएं देने वाले लोगों को “शाहपुर रत्न” व “शाहपुर गौरव” सम्मान से सम्मानित करेगा।

इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। इस बार शाहपुर के कुठमां निवासी क्रिकेटर अर्पित गुलेरिया को “शाहपुर गौरव खेल सम्मान 2023″से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 2020 में यह सम्मान बागडू निवासी सविर्सज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड हॉकी खिलाड़ी अर्पित चौधरी को दिया गया था। अर्पित गुलेरिया वर्तमान में हिमाचल प्रदेश व सर्विसेज रणजी टीम के खिलाड़ी है। अर्पित गुलेरिया 2021-22 में 19 साल बाद विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे है। अर्पित गुलेरिया के नाम रणजी ट्रॉफी में 15 मैच में 44 विकेट लेने का रिकार्ड भी दर्ज है।उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 11 मैच में 11 विकेट भी लिए है।

शाहपुर के कुठ मां निवासी पूर्व सैनिक निर्मल सिंह गुलेरिया व बृज रानी गुलेरिया के घर जन्मे अर्पित गुलेरिया की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल गगल, 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी में हुई है। अर्पित गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला से बीएससी (बॉटनी) है। इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर अर्पित को 2018-19 में अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए चुना गया। अंडर-23 में रेलवे के खिलाफ एक मैच में अर्पित ने 9 विकेट लिए तथा रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने 28 नवंबर 2018 को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में हैदराबाद के खिलाफ मैच खेल कर रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की।अंडर 23 एक दिवसीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अर्पित का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ और 13 अक्टूबर 2019 को बड़ौदा में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलकर विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत की और 26 दिसंबर 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी सीजन 2021-22 जीता। 2021 में भारतीय नौसेना क्रिकेट टीम के लिए चुना गया।

उन्होंने इंटर सर्विसेज खेली तथा इसके बाद इन्हें सर्विसेज क्रिकेट टीम में चुना गया और 2022-23 सीज़न में भी सर्विसेज के लिए विजय हजारे व रणजी ट्रॉफी खेली। “आवाज़ ए शाहपुर आवाज़ ए हिमाचल” अर्पित गुलेरिया को “शाहपुर गौरव खेल” सम्मान 2023 से सम्मानित करते हुए खुद को गौरवांवित महसूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *