आम आदमी पार्टी ने चिलियाँ में बांटे पार्टी के कलैंडर, सदस्यता अभियान भी चलाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू गोस्वामी, नादौन

28 फरवरी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने नादौन में सक्रियता बढ़ा दी है। अपने सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए आज पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र नादौन के चिल्लियां में आम आदमी पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया और सदस्यता अभियान चलाया।

इस पर जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी और ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने कहा कि पार्टी ने आज घर घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया तथा दिल्ली माडल पर चर्चा की।

इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| उन्होंने कहा कि चिल्लियां क्षेत्र में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आम आदमी पार्टी में उम्मीद की किरण को देखा। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम से खुश है तथा हिमाचल प्रदेश में भी बदलाव चाहते हैं|

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विकास, उपाध्यक्ष सेठी कुमार, संगठन मंत्री मनोज, मुल्खराज, अनिल इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *