आप नेता अभिषेक ठाकुर को मेटी में मिला लोगों का भारी समर्थन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

08 अगस्त।शाहपुर में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है।आप नेता अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन हो रहा है।कई लोग कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है।शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेटी में आयोजित बैठक में कई लोगों ने अभिषेक ठाकुर की मौजूदगी में आप का दामन थामा।अभिषेक ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा से तंग है तथा आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।उन्होंने कहा कि शाहपुर में उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा यहां से आम आदमी पार्टी की जीत तय है।अभिषेक ने कहा कि आज आम लोग महंगाई से जूझ रहे है।भाजपा सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।क्षेत्र का विकास ठप्प है।चुनाव आता देख घोषणाओं पर घोषणाएं करवाई जा रही है।जनता को ठगा जा रहा है।उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बंद पड़ी है,लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद यहां भी दिल्ली की तर्ज़ पर स्कूल,अस्पतालों की दशा सुधारी जाएगी।इस मौके पर राजिंद्र,अमन,संजय, सुरेश,ओम प्रकाश,तिलक राज,सुभाष,रोशन,अनमोल,कमलेश,राजकुमारी,रीना,बीना,नीलम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *