16 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टैबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को आयोजित होगी, जबकि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की परीक्षा 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने तथा मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होने वाली जानकारी चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।