असम और मिजोरम के बीच सीमा पर हुआ हिंसक विवाद

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

27 जुलाई । असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा हिंसक हो गया। दोनों राज्यों के बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प हुई है। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलायीं गयी जब मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि फायरिंग में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए हैं।

इस घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने पीएमओ से इस मामले में दखल देने की मांग की है। इससे पहले दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल करने को कहा था। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है।

उन्होंने दोनों राज्यों से विवाद सुलझाने को कहा जिसके बाद मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को विवाद सुलझाने और मामले को जल्द ठंडा करने का भरोसा दिया है। असम पुलिस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मिजोरम से कुछ असामाजिक तत्त्व असम के सरकारी अधिकारियों पर पथराव कर रहे हैं। ये अधिकारी लैलापुर में राज्य की जमीन की अतिक्रमण से रक्षा करने के लिए तैनात हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *