अर्की नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम न होने से प्रक्रिया स्थगित

13 जुलाई : सोलन जिले की नगर पंचायत अर्की में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिया गया। चुनाव के लिए सभी सात निर्वाचित सदस्यों को सूचना भेजी गई थी, लेकिन बैठक में केवल तीन सदस्य पहुंचे, जबकि चार सदस्य अनुपस्थित रहे। आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

प्रशासन के अनुसार अब नियमों के तहत तीन दिनों के भीतर दोबारा चुनाव कराया जाएगा। सभी निर्वाचित सदस्यों से अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की गई है।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने चार सदस्यों के अनुपस्थित रहने पर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह चुनाव प्रक्रिया में भाग ले। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी प्रतिनिधियों को अपने विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनका पहला दायित्व लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना और जनता के हित में कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे, ताकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय पर संपन्न हो सके और नगर पंचायत का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़े।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *