अरुणा महाजन बनीं प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन

22 अप्रैल, कविता शांति गौतम: बिलासपुर जिले के बरमाना की युवा कांग्रेस नेत्री अरुणा महाजन को प्रदेश सरकार ने सक्षम गुड़िया बोर्ड का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उन्होंने बुधवार को शिमला स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। यह बोर्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

अरुणा महाजन पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगत राम महाजन की पुत्री हैं और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने एमबीए (एचआर) तक शिक्षा प्राप्त की है और युवावस्था से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनके नियुक्ति संबंधी अधिसूचना मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गई है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने खुशी जाहिर की है। मंत्री राजेश धर्मानी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बोर्ड बेहतर कार्य करेगा।

अरुणा महाजन ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस हाईकमान, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए समाज के हित में काम करेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *