अमरनाथ यात्रा के लिए बद्दी में तैयारियां तेज, शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल लगाएगा 26वां भंडारा

26 मई , कविता शांति गौतम: बीबीएन के बद्दी में शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले 26वें भंडारे को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान रामलोक चौधरी ने की।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा के दौरान संस्था द्वारा दोमेल बालटाल में, पवित्र गुफा से लगभग 14 किलोमीटर पहले भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा यात्रा शुरू होने से लेकर यात्रा समाप्ति तक लगातार चलेगा।

बैठक में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, ठहरने, शौचालय और रात्रि विश्राम जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था ने इस बार पहले से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

प्रधान रामलोक चौधरी ने बताया कि भंडारे की अनुमति जम्मू-कश्मीर प्रशासन से ली जा रही है और प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा। मौके पर टैंट और शेड लगाने सहित अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही सेवादारों के पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं और आवश्यक सामान की खरीद प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान देशभर से कई लंगर लगाए जाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश का यह इकलौता लंगर है, जो पिछले 26 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है।

बैठक में संस्था के चेयरमैन लाला हरविलास, तरक्की लाल कौशल, मनोज कौशल, शाम लाला, कुणाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *