11 अप्रैल: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति पर तीखा निशाना साधते हुए टीएमसी को “टैरर, मर्डर और क्राइम पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब भय और हिंसा की राजनीति से बाहर निकलकर विकास की ओर बढ़ना चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में सुशासन स्थापित होगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीएमसी शासन में गुंडागर्दी और डर का माहौल बना रहा, लेकिन अब बंगाल में केवल कानून का राज चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया, जिसका जवाब जनता ने भाजपा के समर्थन से दिया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की सराहना की और विपक्ष पर सेना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित टाटा आईपीएल फैन पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल देश के युवाओं को बड़ा मंच दे रहा है और कई खिलाड़ी यहां से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं।