अनुबंध कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
13 फरवरी।अनुबंध कर्मचारी संघ कांगड़ा का प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष सुमित मनहास की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्र के विधायक विपिन परमार से पालमपुर निवास में अनुबंध कार्यकाल को 3 से 2 वर्ष करवाने के हेतु मिला। अध्यक्ष ने बजट सत्र में 2वर्ष अनुबंध की मांग को लाने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ पिछले तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार से अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की गुहार लगा रहा है, परंतु हिमाचल भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी अनुबंध आधार पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत 17000 कर्मचारियों को अब तक 2 वर्ष अनुबंध की मांग को पूरा करने के तोहफे का इन्तजार हैं। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव सुरेन्द्र नड्डा ने बताया कि अभी हाल ही में प्रदेश में चुनाव आदर्श संहिता लगने से पहले महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला सचिवालय में मिला था तथा मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया था, कि जल्द ही प्रदेश सरकार अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की अधिसूचना जारी करवा देगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी जिन्होंने जनवरी 2018 से अपनी सेवाएं आरंभ की हैं, उनका जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिससे यह कर्मचारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल और उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया सरकार वर्तमान में अनुबंध कार्यकाल को घटाने की अधिसूचना जारी करती है तो सरकार को एक साथ वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा क्योंकि कुछ कर्मचारियों के अनुबंध के 3 वर्ष पूरे होने को हैं, तथा कुछ के इस वर्ष 2 वर्ष हो रहे हैं तथा कुछ कर्मचारियों के अगले वर्ष 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होगा। इसलिए सरकार का यह फैसलाए सरकार के आर्थिक बोझ को आंशिक तौर पर ही बढ़ाएगा। जिला उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहा यदि सरकार इस बजट सत्र में अनुबंध कर्मचारियों की पिछले 3 वर्षों से लंबित मांग को पूरा नहीं करती है तो अनुबंध कर्मचारियों के वर्ग के भीतर सरकार के प्रति एक नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हो सकता है। अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश भाजपा सरकार से आगामी बजट सत्र में और मार्च 2021 से पहले अनुबंध कार्यकाल को घटाकर 2 वर्ष करने की घोषणा की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अरुण के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष सुमित मन्हास, महासचिव संजीवन, सचिव अजय कुमार नांगला, सहसचिव अनीष कुमारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजेश चैधरी, कोषाध्यक्ष कमल किशोर तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में अजय चैधरी, विकास विशाल, विजय धीमान, शमशेर सिंह, गौरव गुलेरिया, मनोज कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार तथा अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *