अग्निवीरों की राह में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रही मुद्दाविहीन कांग्रेस: कमल शर्मा

Spread the love

 बोले- हिमाचल के लोग इस बार रिवाज बदल कर फिर से भाजपा की सरकार बनाएँगे

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।

28 जून। मुद्दाविहीन कांग्रेस अग्नि वीरों की राह में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रही है और भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश भर में विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ा रही है। चुनावों को नजदीक आता देख कांग्रेस में इस बात की ही बौखलाहट है कि सता इस बार फिर उनके हाथों से निकल जाने वाली है, इसीलिए कांग्रेस पार्टी छोटे-छोटे हथकंडो को अपनाने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह कभी भी सफल नहीं हो पाएगी।

उक्त प्रकटावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमल शर्मा ने शाहपुर में  एक प्रेस कांफ्रेंस दौरान किया।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए, देश के युवाओं के लिए और देश सेवा के लिए एक बहुत बड़ी योजना है। ये सुनहरा मौका है हर युवा के लिए, जिसके तहत देश के हर वर्ग के लोग अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का मौका मिलेगा। देश का हर छात्र स्किल होगा वह देश की बारीकियों को करीब से जानेगा और अग्नीपथ से अग्निबीर बनकर उसका सीना चौड़ा होगा। बात समय की नहीं है कि वह कितने वर्ष देश सेवा करेगा। सेवा कितने भी दिन की हो या वर्षों की, वह देश सेवक ही कहलाएगा।

शर्मा ने कहा कि अंदरूनी कई गुटों में बंटी कांग्रेस ऐसे मुद्दों को उठाकर नौजवानों को भटकाने का प्रयास कर रही है। देश का युवा समझदार है। धीर-धीरे सब युवा समझ जायेंगे। कांग्रेस की डूबती नैया जहां देश भर में डूब गई है वहीं हिमाचल में भी डूबती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश का अथाह विकास हुआ है और प्रतिदिन विकास निरंतर बढ़ रहा है। भाजपा इस बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। विश्व भर में अलग पहचान रखने वाले नेता प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल प्रयास से देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा पार्टी राष्ट्रीय सत्र पर आज राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मेहनत से आगे बढ़ रही है। हिमाचल के लोग इस बार रिवाज बदल कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

इस मौके पर उनके साथ रिपन चौधरी, अभिनव, नितेश, पंकज, दीप कौशल, केवल शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *