कृषि व पशु सखियों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

तरसेम जरयाल, शाहपुर।

28 जून। आत्मा परियोजना जिला काँगड़ा के ब्लाक रैत की राजोल पंचायत में महिला सखी व पशु सखी के लिए प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारम्भ कांगड़ा जिला आत्मा परियोजना निदेशक डा. शशि पाल अत्री ने किया।

इस शिविर में डॉक्टर अत्री ने कृषि सखियों व पशु सखियों को खेती के बारे में जानकारी दी। विकास खण्ड रैत में कार्यरत खंड तकनीकी प्रबंधक हरीश चौहान व सहायक तकनीकी प्रबंधक नितिका सूद ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जहां इन्हें प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए गए वहीं खेतों में जाकर प्रयोगात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गई। इस दौरान देसी गाय के गौ-मूत्र, गोबर से बनने वाले घटकों की महत्ता तथा मुख्य 4 सतम्भ बीजामृत, जीवामृत, अच्छादन व वाफसा की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके आलावा इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा विभाग के सौजन्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *