अंबाला में चंबा के युवक की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

25 मई: हरियाणा के अंबाला में चंबा जिले के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की खबर मिलते ही डलहौजी उपमंडल के धार गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरुण कुमार निवासी धार गांव, पंचायत बलेरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और शनिवार को अंबाला के थाना मोड़ा क्षेत्र के पास ट्रक लेकर हाईवे की ओर रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका ट्रक रुकवाया। आरोप है कि लूटपाट के प्रयास के दौरान अरुण पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अरुण कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *