25 मई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर अचानक लोक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात औपचारिक रही, लेकिन इसमें राज्य की मौजूदा परिस्थितियों और विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
गौरतलब है कि कविंद्र गुप्ता ने 10 मार्च को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू की यह उनकी पहली शिष्टाचार मुलाकात रही। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान लोक भवन में लंबित विभिन्न विधेयकों को लेकर भी चर्चा हुई।