HRTC बस में 5.65 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

25 अप्रैल: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष सेल शिमला की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक युवक को 5 किलो 652 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कुमारसैन थाना क्षेत्र के सैंज चौक पर गश्त के दौरान तैनात थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पालमपुर निवासी पंकज कुमार (30) कुल्लू से बागा सराहन रूट पर जा रही एचआरटीसी बस में चरस की खेप लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-305 पर सैंज चौक के पास बस को रोककर जांच की। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 5.65 किलो चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *