21 अप्रैल: शाहपुर (कांगड़ा): HIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर के बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने GATE 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।
GATE 2026 में सफलता हासिल करने वाले प्रमुख छात्रों में आयुष जसवाल और गोविंद कुमार शामिल हैं। दोनों ने अपनी मेहनत, समर्पण और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया, जिससे उनके परिवार और संस्थान को गर्व महसूस हो रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक दुश्यंत कायस्था, डीन अकादमिक डॉ. नरेश शर्मा और प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
संस्थान प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों को भी इन सफलताओं से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।