डीएलएड प्रवेश परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 17 जून को होगा एंट्रेंस एग्जाम

30 मई : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अब यह प्रवेश परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 31 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि में बदलाव के अलावा अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी अन्य प्रावधान पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगे और अभ्यर्थियों को नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *