23 जुलाई: लगातार खराब मौसम के चलते कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर संचालित अप मिक्स और डाउन मिक्स (एनजी) ट्रेन सेवाओं को सात दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार दोनों ट्रेनें 23 जुलाई से 29 जुलाई तक संचालित नहीं होंगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।