बोह पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा, प्रभावित परिवारों से मिलकर राहत कार्यों का लिया जायजा

23 जुलाई: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 160 प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बोह में की है। राहत शिविर में भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि पूरे मानसून सीजन के दौरान जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *