ब्रेक फेल होने से पलटी एचआरटीसी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

23 जुलाई: लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस बुधवार को रैंस के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार तीनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। चालक की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस रोजाना की तरह अपने निर्धारित लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर संचालित हो रही थी। वापसी के दौरान रैंस के पास अचानक बस का प्रेशर खत्म हो गया, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने घबराने के बजाय समझदारी से बस को सड़क किनारे बनी एक दीवार की ओर मोड़ दिया। दीवार से टकराने के बाद बस सड़क पर ही पलट गई। चालक की त्वरित सूझबूझ के चलते बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *