सुंदरनगर में 350 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की कार से हुई बरामदगी

22 जुलाई: मंडी जिले के सुंदरनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार से चरस बरामद कर तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम पुंघ फोरलेन पर नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक पैकेट से 350 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अरुण निवासी बारापुर (पांवटा साहिब, सिरमौर), करन निवासी धौलाकुआं (पांवटा साहिब, सिरमौर), अंकित शर्मा निवासी मंगूल (गलोड़, हमीरपुर) और माही निवासी भोगपुर (जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा) के रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और आरोपियों के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *