कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार को किया गिरफ्तार

12 सितंबर: कांगड़ा पुलिस ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार पुत्र देशराज निवासी इंदिरा कॉलोनी, कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी एएसआई शमशेर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने की।

पुलिस के अनुसार दीपक कुमार को माननीय न्यायालय के आदेश दिनांक 5 अक्तूबर 2024 के तहत एफआईआर नंबर 79/2019 के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 338 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 और 196 के तहत दर्ज है।

कांगड़ा पुलिस ने कहा कि फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *