12 सितम्बर: कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित एवं फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागरोटा बगवां थाना क्षेत्र के गांव कवाड़ी से उद्घोषित अपराधी अंकुश राणा (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव कवाड़ी से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अंकुश राणा को माननीय न्यायालय द्वारा एफआईआर नंबर 80/2022 के मामले में 24 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज है।
कांगड़ा पुलिस ने कहा कि उद्घोषित एवं फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।