आंगनवाड़ी सहायिका के दो पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

20 जुलाई: बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के तहत आंगनवाड़ी केंद्र देरडू और संगाहन में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पूनम चौहान ने बताया कि पूर्व में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कपाही के वृत्त धनेसरी स्थित देरडू आंगनवाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत छातर के वृत्त कनैड स्थित संगाहन आंगनवाड़ी केंद्र में एक-एक पद खाली है। इच्छुक स्थानीय महिला अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सादे कागज पर आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सुंदरनगर में 7 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग 12 अगस्त 2026 को की जाएगी।

सीडीपीओ ने बताया कि केवल संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी। अभ्यर्थी का 10+2 उत्तीर्ण होना, 7 जुलाई 2026 को आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के साथ हिमाचली प्रमाण-पत्र, आयु एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, नवीनतम आय प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *