18 जुलाई: उपमंडल नादौन के अंतर्गत रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क पर ग्राम पंचायत कंडरोला प्लासी स्थित शिव मंदिर चौक के पास कंक्रीट सीमेंट पेवमेंट बिछाने का कार्य शुरू होने के कारण इस मार्ग पर 15 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने तक इस सड़क के संबंधित हिस्से पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है।
इस दौरान वाहन चालक बड़ा-रैल-लाहड़-चौड़ू मार्ग अथवा चौड़ू-बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया-रैल-रंगस मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।