17 जुलाई: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पालमपुर डिपो की एक बस में शुक्रवार सुबह लाहड़ू चौकी मार्ग पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक यशपाल ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार 10-12 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह बस संरूट से पालमपुर की ओर चौकी-धीरा मार्ग से आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक नीतेश शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस के सेल्फ साइड में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।