16 जुलाई: विद्युत लाइनों के नियमित रखरखाव कार्य के चलते 17 जुलाई को दाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी दाड़ी फीडर से जुड़े शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी बाजार, पासू, भटेड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग और असुविधा के लिए समझदारी बरतने की अपील की है।