बद्दी में कार के अंदर युवक का शव मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

16 जुलाई, कविता शांति गौतम : बद्दी के मलपुर क्षेत्र में एक कार के अंदर 26 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र चौहान (26) निवासी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित कार को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मामले की वैज्ञानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उन्हें जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *