कुमारहट्टी में आवारा सांड के हमले से व्यापारी की मौत, बेटे पर भी किया

15 जुलाई: जिला सोलन के कुमारहट्टी बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे आवारा सांड के हमले में एक प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र बोहरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया।

पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है।

घटना के बाद पूरे कुमारहट्टी बाजार के व्यापारियों ने शोक स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र ठोस और स्थायी समाधान करने की मांग की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *