बद्दी में बड़ी कार्रवाई, रिहायशी मकान से 29,990 गोलियां और 206 दवा की शीशियां बरामद

15 जुलाई: पुलिस थाना मानपुरा और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुरुमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान 29,990 गोलियां और 206 दवा की शीशियां कब्जे में ली गईं।

मौके पर मौजूद संजय खान निवासी गांव एवं डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन बरामद दवाइयों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, बिल या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ड्रग विभाग ने सभी दवाइयों को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बद्दी पुलिस ने कहा है कि अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि जिला पुलिस बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *