14 जुलाई: प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती के लिए 18 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।