हमीरपुर के सबसे बड़े एचपीशिवा क्लस्टर में बागवानों को मिले 6,536 अमरूद के पौधे

14 जुलाई: उद्यान विभाग की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना के तहत विकास खंड भोरंज के समकरी क्लस्टर में बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लगभग 23 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह क्लस्टर जिला हमीरपुर का सबसे बड़ा क्लस्टर है। यहां बागवानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेन डिलीवरी टैंक, मॉड्यूलर टैंक और पंप हाउस विकसित किए जा रहे हैं।

परियोजना के तहत बागवानों को रेड डायमंड और श्वेता किस्म के अमरूद के कुल 6536 पौधे वितरित किए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण, पौधों की देखभाल और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी।

उद्यान विभाग के एसएमएस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि एचपीशिवा परियोजना से समकरी क्लस्टर में उच्च गुणवत्ता वाले फलों का उत्पादन बढ़ेगा। इससे बागवानों की आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र में बागवानी गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. ज्योति देवी, डॉ. विपिन कुमार, सहायक उद्यान विकास अधिकारी दुनी चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *