14 जुलाई: भोरंज उपमंडल में मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क पर चल रहे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस मार्ग पर 23 जुलाई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक आवाजाही के लिए जाहू-पट्टा मुख्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।