13 जुलाई: विद्युत उपकेंद्र डल्हौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल डल्हौजी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बनीखेत बाजार, पपर, गैस एजेंसी बनीखेत, सत्य साई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, डीएवी कॉलेज बनीखेत, कांडा, बड़ेरू, तलगुट, बाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विभाग ने बताया कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो मरम्मत कार्य की समय-सारिणी में बदलाव किया जा सकता है।
विद्युत उपमंडल डल्हौजी के एसडीओ इंद्रजीत सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।