कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: फोरलेन पर पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार बैंककर्मी की मौत

10 जुलाई: कांगड़ा जिले के दौलतपुर के समीप फोरलेन पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक के सामने अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रजियाणा बांध निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह कांगड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक के सामने अचानक पशु का आ जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *