कांगड़ा में दो सड़कों पर यातायात रहेगा बंद, प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

8 जुलाई: कांगड़ा जिले में पुलिया निर्माण और सड़क निर्माण कार्य के चलते दो प्रमुख सड़कों पर अस्थायी रूप से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत टंग–उथड़ाग्रां–बलधर–जसौर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य के कारण 31 जुलाई तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही योल–भरोबड़–बलधर मार्ग से कराई जाएगी।

वहीं, देहरा उपमंडल में कुंडलीहार से राजकीय हाई स्कूल मूहल तक करीब दो किलोमीटर सड़क पर सीसी पेवमेंट बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते 8 जुलाई से 28 जुलाई तक इस मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि में यातायात को कुंडलीहार–नकेहड़ पुल–करियाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी सूचना बोर्ड लगाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *