7 जुलाई: शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल द्वारा की गई पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का वर्षों पुराना रुख सभी के सामने है। उनका आरोप है कि अब राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक राम मंदिर के मुद्दे पर अलग रुख अपनाया, लेकिन अब राजनीतिक कारणों से पार्टी अपनी रणनीति बदलती नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के राम मंदिर पहुंचने को इसी बदलाव से जोड़ते हुए कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए।
फिलहाल जयराम ठाकुर के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।