लम्बागांव में छत से गिरकर मिस्त्री की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

7 जुलाई: कांगड़ा जिले के पुलिस थाना लम्बागांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मकान की छत की मरम्मत कर रहे मिस्त्री की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय महिन्द्र कुमार निवासी लाहड़ (अपर लम्बागांव) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिन्द्र कुमार सोमवार को लम्बागांव में एक मकान की छत पर स्लेट ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल महिन्द्र को मकान मालिक पहले जयसिंहपुर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिन्द्र कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार की स्थिति को देखते हुए लम्बागांव के पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *