डीएलएड प्रवेश परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी, 11 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्तियां

7 जुलाई: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 17 जून को आयोजित दो वर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह प्रमाणित तथ्यों और आवश्यक दस्तावेजों सहित 11 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति भेज सकता है। अभ्यर्थी कार्य दिवसों में व्यक्तिगत रूप से भी बोर्ड कार्यालय में आपत्तियां जमा करवा सकते हैं। डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी 11 जुलाई शाम पांच बजे तक बोर्ड कार्यालय पहुंच जानी चाहिए।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रमाणित तथ्यों और साक्ष्यों के प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों की समिति करेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *