6 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी जिले की करसोग तहसील की रहने वाली रुचि ठाकुर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। रुचि ठाकुर ने 21 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर प्रदेश का नाम रोशन किया था।
रविवार को रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं को दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और साहस के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने रुचि ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है।