मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के गाहली पंचायत निवासी BSF जवान विक्रम दत्त शर्मा के निधन पर जताया शोक

28 नवम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन की गाहली पंचायत निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात वीर सैनिक विक्रम दत्त शर्मा (विक्की) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेवा में विक्रम दत्त शर्मा का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *