28 नवम्बर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 और 30 नवंबर को मंडी जिला के करसोग उपमंडल के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 29 नवंबर की शाम करसोग के चिंडी विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा।
30 नवंबर को प्रातः करीब 10:30 बजे शिक्षा मंत्री पीएम श्री राजीव गांधी डे बोर्डिंग राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह करसोग डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित लाइब्रेरी ब्लॉक एवं सीबीटी सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान वह करसोग कॉलेज में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर में वह शिमला के लिए रवाना होंगे।