मंडी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

1 जुलाई: मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच औट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। औट स्थित शनि मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक बड़ा पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जिला सोलन के नालागढ़ निवासी महिला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते पहाड़ी कमजोर हो गई थी। इसी दौरान शनि मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार हो रही बारिश के बीच इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा पहाड़ियों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *